गूगल भी कर रहा है कर्मचारियों की छंटनी:- देश के साथ साथ दुनिया के कई छोटी बड़ी कंपनियां अपने यहां से कर्मचारियों की छटनी करने में लगी है। जो फेसबुक, ट्वीटर, अमेजन समेत कई बड़ी फर्मों से कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद हाल ही में गूगल भी इस रेस में शामिल हुआ था, अब एक बार फिर कंपनी ने भारी तदात में छटनी की है। बताया जा रहा है कि ये छटनी भारतीय यूनिट्स से की गई है। जहां करीब 453 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को ये सूचना ई मेल के द्वारा दी गई है।
सुंदर पिचई ने ली फ़ैसले की जिम्मेदारी
इस मेल को गूगल इंडिया के कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता की ओर से भेजा गया है। इस मेल में छंटनी के फैसले पर गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई की सहमति का जिक्र भी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई कारणों की वजह से गूगल में छंटनी का फैसला लिया गया है और सुंदर पिचाई इन सभी फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए सहमत हो गए है। आपको याद दिला दे कि पिछले महीने गूगल के प्रसीद्ध कंपनी अल्फाबेट इंक ने घोषणा की कि कंपनी वैश्विक स्तर पर अपने कुल कर्मचारियों को छह प्रतिशत कम करेगी। यानी कुल 12,000 कर्मचारियों की नौकरी छिनेगी। हलांकि अभी तक इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि 453 कर्मचारियों की छंटनी में 12,000 नौकरी में कटौती शामिल है या छटनी का यह एक नया दौर शुरू हो गया है।
टेक कंपनियां लगातार कर रही है कर्मचारियों की छंटनी
यह स्पष्ट नहीं है कि विश्व स्तर पर कितने कर्मचारी प्रभावित हुए है या इसमें और छटनी होगी या नहीं। बता दे कि ये कंपनियां आर्थिक मंदी का हवाला देते हुए कर्मचारियों की छटनी कर रही है और इसमें टेक कंपनियां सबसे आगे नजर आ रही है। इसमें छटनी का सहारा लेने वाला गूगल एकमात्र टेक कंपनी नहीं है। अमेजन ने भी अपने कार्यबल से 18,000 लोगों को हटाने की योजना बनाई है, जो 10,000 कर्मचारियों के पिछले अनुमान से काफी अधिक है। जबकि फेसबुक ने 13,000 कर्मचारियों की छटनी कर दी है।
0 comments: