Thursday, February 23, 2023

दिल्ली मे बैन हुआ बाइक टैक्सी क्या है नई नीति ?

 

दिल्ली मे बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध:- देश की राजधानी दिल्ली में प्राइवेट बाइक को, टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल करने से रोक लगा दी गई है। सरकार के इस फैसले से दिल्ली के आम जनता को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में कहीं भी जाने के लिए बाइक टैक्सी को काफी कंफर्टेबल तरीके से उपयोग में लाई जा रही थी। साथ ही दिल्ली की जनता भी इसका उपयोग भरपूर कर रही है। लेकिन अब इसमें प्राइवेट बाइक के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। हलांकि दिल्ली में यह रोक बीते शुक्रवार को ऑटो टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधि परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने एक मांग रखी थी कि दिल्ली में निजी दो पहिया वाहनों का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। इससे दोहरा नुकसान है। इसी मांग पर परिवहन आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दिल्ली के अंदर दो पहिया वाहन को व्यावसायिक रूप से उपयोग करने के लिए कोई नीति नहीं है। 

बाइक टैक्सी चलाते पकड़े जाने पर चलान के साथ ड्राइविंग लाइसेंस हो सकती है रद्द  

सिर्फ निजी उपयोग के लिए ही दो पहिया वाहन खरीद सकते है लेकिन कुछ कंपनियां निजी दो पहिया वाहन को अपने यहां पंजीकृत करके टैक्सी की सुविधा दे रही है। इसमें किराए का कुछ प्रतिशत कंपनी द्वारा काट लिया जाता है। बाकी पैसा बाइक चालक एवं मालिक को मिल जाता है। जिसे पूर्ण तरीके से बंद करने के लिए सरकार ने कुछ नए नियम लागू किये है। जिसमें पहली बार दो पहिया वाहन को टैक्सी के रूप में इस्तेमाल  किए जाने पर पकड़े जाने पर पांच हजार का चलान कटेगा। दूसरी बार 10 हजार रूपये का, इसके साथ ही ड्रइविंग लाइसेंस को भी कम से कम तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों का कहना है कि टैक्सी के रूप में दो पहिया को चलाने वाले ड्राइवर के साथ ही उन कंपनियों पर भी कर्रवाई की जाएगी जो ऐप अधारित सेवाओं की पेशकश कर रही है। इन कंपनियों के ऊपर एक लाख रूपये तक के जुर्माना लगाया जाएगा। परिवहन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस तरह के गैर पंजीकरण नंबर का इस्तेमाल दो पहिया वाहनो पर करना काॅमर्शियल ऑपरेशन और मोटर व्हीकल्स नियम 1988 का उल्लघंन है। 

व्हीकल में  यात्रियों की सुरक्षा  के लिए लगाए जाएंगे जीपीएस ट्रैकर

आपको बता दे कि दिल्ली सरकार इसके ऊपर कई नए नियम लागू करने जा रहे है। जोकि इस नीति में केवल इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों को ही बाइक टैक्सी के रूप में अनुमति देने का प्रस्ताव है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस नए नीति में व्हीकल में यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीपीएस ट्रैकर लगाने की भी बात कहीं गई है। हलांकि परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि दो पहिया तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए बनाई जा रही नीति अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।


0 comments: